जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा 15 लाख में दी गयी थी सुपारी अशोक राघव निकला काण्ड का मुख्य साजिशकर्ता 7 आरोपी हुए गिरफ्तार हथियार बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विजया हेरीटेज निवासी ,चर्चित व्यवसाई निखर सबलोक हत्याकांड का पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है l विगत 25 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन रेस्टोरेंट में जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी l इस मामले को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम बकारिब और सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रुप से जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्रकारों के सामने पूरे घटनाक्रम का जानकारी दी l

संवाददाता सम्मलेन में जमशेदपुर एसएसपी एवं सरायकेला खरसावां के एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से बताया की  कि इस  हत्याकांड की पृष्ठभूमि चांडिल थाना क्षेत्र की एक विवादित जमीन समेत जमीन से जुड़े कारोबार के संबंध में उपजे विवाद के कारण तैयार हुई l  दोनों पुलिस अधिकारियों ने यह बताया कि यह मामला गैंगस्टर अखिलेश सिंह और गणेश सिंह के आपसी रंजिश का भी हो सकता है, जिसकी जाँच की जा रही है l  इस मामले में पुलिस ने बताया कि पूरे कांड में मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड अशोक कुमार सिंह राघव है l जिसने इस काण्ड को अंजाम देने के लिए 15 लाख की सुपारी दी थी l अशोक कुमार सिंह राघव जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह का रहने वाला है l  इस कांड में मुख्य शूटर अंकित सिंह है, जो उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का रहने वाला है l उसके साथ एक और शूटर भी हत्याकांड में शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है l

इसके अलावा निखार सबलोक की रेकी में शामिल जमशेदपुर के उलीडीह मानगो डिमना रोड लक्ष्मण नगर का रहने वाला सुनील रजक, मानगो उलीडीह डिमना रोड लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह, सोनारी सिद्धू कान्हू बस्ती का रहने वाला सुशील केराई को भी गिरफ्तार किया गया है l  वहीं, इस कांड में अंकित सिंह के साथ रहने वाला उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के लधुवा थान क्षेत्र का रहने वाला राजकुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है l  इन लोगों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल भी जब्त किया गया है l  पुलिस ने बताया है कि इस कांड में शामिल दो शूटरों को हुंडाई आइ 10 से वहां लाया गया था l  इसके बाद सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई ने उनको भगाने में मदद की थी l कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है l

अशोक कुमार सिंह राघव ने कांड में अपराधियों को पैसे उपलब्ध कराये थे और पूरे कांड में मास्टरमाइंड था l  पुलिस ने बताया है कि राघव के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में पहले से 25 अगस्त 2026 को एक काण्ड दर्ज है. वहीं, सुनील रजक के खिलाफ बागबेड़ा थाना में एक, मानगो थाना में दो केस दर्ज है l  रितेश सिंह के खिलाफ मानगो थाना में दो केस दर्ज है जबकि सुशील केराई के खिलाफ सात केस दर्ज हैl  पकड़ा गया यूपी का अंकित सिंह के खिलाफ पांच केस दर्ज है l एसएसपी ने कहा की सरायकेला खरसावां जिला और जमशेदपुर पुलिस ने पूरे पेशेवर तरीके से काम करते अनुसन्धान के हर एक बिंदु पर बारीकी से काम किया जिसके कारण ये सफलता मिल सकी है l साथ ही उन्होंने कहा की जमशेदपुर पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है l आम लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाये जाएंगे l

और पढ़ें