भाजपा ने किया जादूगोड़ा मंडल कमिटी की घोषणा रोहित राकेश सिंह बने महामंत्री डोली मुखी को उपाध्यक्ष पद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष प्रखर भाजपा नेत्री तनुश्री नंदा ने पार्टी के जादूगोड़ा मंडल कमिटी की घोषणा कर दी है l नए संगठनात्मक संरचना में मंडल अध्यक्ष समेत 14 सदस्यीय कमिटी का गठन कर दिया गया है l प्रदेश नेतृत्व को सूचि भेजने के बाद इसे पार्टी के सरल एप्प पर नाम पद और फ़ोन नंबर के साथ अपलोड भी कर दिया गया है l जिससे हर कार्यकर्त्ता अपने सम्बंधित पदाधिकारी से सीधे जुड़ सकते हैं l

नई कमेटी में मंडल प्रभारी ब्रजेश सिंह और मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा हैं। वहीं महामंत्री के रूप में के. एन. मिश्रा और संदीप कुमार उर्फ रोहित राकेश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर चंद्राई हांसदा, हेमंत सिंह और डोली मुखी, मंत्री पद पर सपना नारायण देव, रंजू गोस्वामी, विनती पाल और बिक्रम हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष गणेश क्षत्रिय तथा बिस्वजीत नंदा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इधर नयी मंडल कमिटी की घोषणा से जादूगोड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है l विगत दिनों अपनी  उत्कृष्ट कार्यशैली से तनुश्री नन्दा ने अपने सक्षम नेतृत्व को साबित भी किया है l, इनके नेतृत्व में कटिंग गैंग के सरगना भाजपा नेता के कारण बदनाम हुए जादूगोड़ा भाजपा ने उस कलंक से उबरने में कुछ हद तक सफलता पाई है l

तनुश्री नंदा ने स्पष्ट किया है की पार्टी के सम्मान और साख से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायगा l पार्टी का लक्ष्य है समाज के हर अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचना और उसे लाभ दिलाना l इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए भी पार्टी द्वारा जोर -शोर से अभियान चलाया जा रहा है उस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में गति देने के लिए भी हर स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं l संगठन में अधिक से अधिक युवा महिलाओं को जोड़ा जा रहा है l

युवा भाजपा नेता और नवनियुक्त मंडल महामंत्री संदीप कुमार उर्फ़ रोहित राकेश सिंह ने कहा है की जल्द ही संगठन का विस्तर कर वैसे भाजपा कार्यकर्त्ता जो किसी कारण से पार्टी से दूर हो चुके हैं उन्हें एक मंच पर लाकर पार्टी को पुनः मजबूती देने का काम किया जायगा l इस दिशा में प्रयास चल रहा है l साथ ही वैसे लोगों को चिन्हित किया जायगा जो पार्टी की आड़ में अपना निजी स्वार्थ साध रहे हैं l ऐसे लोगों की कार्यशैली से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करवाते हुए पार्टी में सफाई अभियान चलाया जायगा l ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय अभियान को जन -जन तक बिना किसी रुकावट के पहुँचाया जा सके l उन्होंने कहा की जल्द ही जादूगोड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे रायशुमारी की जायगी ताकि जो कमियाँ हैं उनको सामने लाकर उन्हें दूर कर पार्टी को मजबूती प्रदान किया जा सके l

जादूगोड़ा के फायरब्रांड भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह एवं पूर्व ज़िलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष वर्धमान गुप्ता ने नयी कमिटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है l नेताओं ने आशा व्यक्त किया है की आने वाले समय में नयी कमिटी निर्विवाद रूप से अपना कार्यकाल पूरा करते हुए संगठन को नयी ऊँचाइयों तक ले जायगी l

 

 

 

और पढ़ें