जमशेदपुर : जमशेदपुर यातयात पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से यातयात पुलिस उपाधीक्षक नीरज एवं डीटीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर मेरिन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के बाहर सघन वाहन जांच अभियान चलाया l इस क्रम में मॉल के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया , काली फिल्म को उतारा गया एवं बिना हेलमेट चल रहे मोटरसाइकिल चालको से जुर्माना वसूला गया l इस अभियान के शुरू होते ही रोड पर वाहन खड़े किये वाहन चालको में अफरा तफरी मच गयी l इस दौरान एक कार को जब्त करके उसका चालान किया गया l
अभियान चला रहे जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर भर में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है l आम लोगों की भी ये जिम्मेवारी है की वो अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएँ l ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अपनी ही गलती से चालान नहीं भरना पड़े l
यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज ने कहा की आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही इस प्रकार के अभियान को चलाया जाता है l कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब लोग जागरूक नहीं होते हैं तो पुलिस को कानून के हिस्साब से कारवाई करनी पड़ती है l उन्होंने कहा की यातायात नियमो को आम जनता की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है l मगर लोग इस बात को नहीं समझते हैं की जितने का वो नियम तोड़ने का चालान भरते हैं उतने से काफी कम राशि में एक हेलमेट पहन कर अपनी जान के साथ -साथ रुपये भी बचा सकते हैं l अभी अभियान में नरमी बरती जा रही है मगर आगे पूरी सख्ती के साथ लोगों से यातायात नियमो का पालन करवाया जायगा l
इसके बाद बिंदल मॉल के प्रबंधक को बुलवा कर दोनों अधिकारीयों ने उसे हिदायत दी की दोबारा इस प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिले इस बात को सुनिश्चित किया जाये l










