गाँधी मार्केट सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक संपन्न धूमधाम से मनाया जायगा दुर्गोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : गाँधी मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी की एक बैठक पूजा मंडप में संपन्न हुई l इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वरा दुर्गोत्सव 2026 धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया l

बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच विगत वर्ष के आय -व्यय का लेखा -जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया l इसके बाद आगामी दुर्गा पूजा समारोह की रूप-रेखा पर चर्चा की गयी l सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की इस बार भव्य पंडाल का निर्माण किया जायगा और भव्य आयोजनों के बीच पूजा समरोह मनाया जायगा l इसके साथ ही बैटक में उपस्तित सदस्यों ने अपने -अपने अंशदान की भी चर्चा करते हुए उसे पंजी में अंकित करवाया l

ज्ञात हो की गाँधी मार्केट की दुर्गा पूजा कमिटी जादूगोड़ा क्षेत्र की पुरानी दुर्गा पूजा कमिटियों में से एक है l और काफी लम्बे समय से दुर्गा पूजा समरोहों का हर साल भव्य रूप से आयोजन संपन्न करवाती आ रही है l

इस बैठक में नवीन प्रताप सिंह , केदार नाथ प्रसाद, रोहित राकेश सिंह, पुष्पराज, रामबचन यादव,के.एन. राम,मुरारी कुमार,रामू सिंह,विक्रम यादव ,बिट्टू गुप्ता,अभिषेक कुमार सिंह,सोनू महतो,वरुण प्रसाद डांगी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे l

और पढ़ें