काम अध्यक्ष सिरमा देवगम ने मझगाँव मारपीट के पीडितो से की मुलाकात आरोपियों पर कारवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सिर्मा देवगम ने सदर अस्पताल चाईबासा में मझगाँव के पीड़ितों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद पीएमओ, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, उपायुक्त व एसपी पश्चिम सिंहभूम को पत्र लिखकर मारपीट करने वाले सभी दोषियों पर IPC 147, 148, 323, 307, 295A एवं SC/ST Act 3(1)(r), 3(1)(s) के तहत तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध लापरवाही के लिए निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई करने, घायल युवकों का मुफ्त इलाज एवं ₹10 लाख मुआवजा देने व जाहेरथान की सुरक्षा के लिए स्थाई पुलिस चौकी बनाने की मांग की है l ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

पत्र में श्री देवगम ने कहा है कि पश्चिम सिंहभूम के मझगाँव देशाउली में कुछ लोग गंजा, बीड़ी दारू एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री का सेवन कर रहे थे। जब गाँव के युवाओं आदिवासी धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें मना किया तो मुसलमान समुदाय के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में आदिवासी युवकों की बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आदिवासी युवकों के सिर फट गये और वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी