झारखण्ड की बेटी मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 की विजेता एंजेल मेरिना तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत से की मुलाकात मनीला में आयोजित होने वाले क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से  मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 की विजेता एंजेल मेरिना तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अगले महीने 19 से 28 तारीख तक मनीला (फिलीपींस) में आयोजित होने वाले क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 में  वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस इवेंट में बेहतर परफॉर्मेंस और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि एंजेल मेरिना तिर्की रांची के नामकुम की रहने वाली हैं। उन्होंने बिशप वेस्टकाट स्कूल, नामकुम से मैट्रिक, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से इंटरमीडिएट और एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हैं। वह पिछले वर्ष मई में नई दिल्ली में आयोजित मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ताज हासिल की थी। सुश्री एंजेल के पिता श्री अल्फ्रेड तिर्की एक्स आर्मी मैन हैं। l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी