श्री श्री सनातन सेवा संस्थान एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 22 मार्च विक्रम संवत 2080 के स्वागत एवं वर्तमान वैश्विक स्थिति पर विचार विमर्श करते हुए एक दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ अनुष्ठान आयोजन के संदर्भ में कार्यप्रणाली तय की गई । विश्व शांति यज्ञ अनुष्ठान सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें क्षेत्र के सभी हिंदू धर्मावलंबियों को सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा (अध्यक्ष मारवाड़ी धर्मशाला )जयंत कुमार महापात्र, रतन चटर्जी, बनवारी लाल शर्मा (अध्यक्ष- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, घाटशिला) देवराज मुखर्जी (महासचिव- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, घाटशिला) के साथ-साथ नवीन कुमार शर्मा, विकास कुमार पंडा, कैलाश पांडे, विवेक झा, स्नेहाशीष ठाकुर, तपन मिश्रा, भोला मिश्रा, ओम प्रकाश अवस्थी, राजेश चौबे, रूपेश दुबे आदि का सक्रिय सहयोग है l










