सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने यूसिल महाप्रबंधक के साथ की बैठक सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंप घाट मरम्मत एवं पूजा कमिटियों को सुविधाएँ देने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समिति के महासचिव ललन यादव एवं वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में यूसिल के महाप्रबंधक राकेश कुमार से उनके कार्यालय में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक कर यूसिल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम पूजा कमिटियों की समस्याओं से सम्बंधित सात सूत्री मांग -पत्र सौंप कर त्वरित कारवाई का आग्रह किया l

बैठक के दौरान महासचिव ललन यादव ने महाप्रबंधक राकेश कुमार को जादूगोड़ा क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया की वर्तमान में जादूगोड़ा यूसिल बराज डैम के विसर्जन घाट पर जादूगोड़ा क्षेत्र की करीब 11 पूजा कमिटियाँ अपनी -अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन करती है l  इस बार एक दो और कमिटियों द्वारा नयी पूजा आरम्भ करने से ये संख्या बढ़ा सकती है l  उन्होंने यूसिल प्रबंधन से आग्रह किया की इस बार विसर्जन घाट में बेहतर प्रकाश व्यवस्था , घाट की साफ़ सफाई के साथ -साथ घाट में उतर कर मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्था को और सुगम बनाया जाये ताकि पूजा को आसानी से संपन्न करवाया जा सके l इसके साथ -साथ नरवा पहाड़ विसर्जन घाट पर भी इस बार व्यवस्था को और सुगम बनाने पर जोर दिया l

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले भर की दुर्गा पूजा कमिटियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार काम कर रही है l विगत 15 सितम्बर को पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी एवं उपायुक्त महोदय को दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं से सम्बंधित 34 सूत्री मांग पत्र सौंप कर समाधान करने की मांग की गयी थी l जिसके आलोक में उपायुक्त महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए क्रियान्वन का आदेश जारी किया था l वर्तमान में कई बिन्दुओं पर कार्य हो रहा है और पूजा के आरम्भ होते तक लगभग अधिकतर समस्याओं का समाधान हो चुका  होगा l उन्होंने यूसिल प्रबंधन से आग्रह किया की पूजा कमिटियों को अष्टमी और नवमी को भोग -प्रसाद बनाने के लिए आवश्यकतानुसार सुखा राशन के साथ -साथ टैंकर के माध्यम से भोग बनाने के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये l साथ ही पूजा के दौरान अहले सुबह से ही पंडालों के आस -पास के क्षेत्रों की सफाई शुरू करवा दी जाये और ब्लीचिंग का छिडकाव करवाया जाये l इसके अलावा पूजा पंडालो को अग्निशमन यंत्र मुहैया करवा दिया जाये l इसके अलावा विसर्जन घाटों पर लाल रिबन से डेंजर ज़ोन को चिन्हित कर दिया जाये l और वहां यूसिल सुरक्षा विभाग का एक कर्मी को विसर्जन खत्म होने तक तैनात रखा जाये l

महाप्रबंधक राकेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की बातो को गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वस्त किया की यूसिल की टीम लगी हुई है और दुर्गा पूजा से एक दिन पहले सभी पूजा कमिटियों को यथासंभव सुविधायें उपलब्ध करवा दी जाएँगी l इस बार यूसिल प्रबंधन भी दुर्गा पूजा को पूरी तरह से हरित आयोजन बनाने के लिए प्रयासरत है l ताकि प्रदुषण भी कम हो और आस -पास के ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सके l  उन्होंने सभी पूजा कमिटियों से अपील किया की सभी लोग हरित प्रक्रिया अपनाते हुए प्लास्टिक के स्थान पर पत्तल और दोने का प्रयोग करें l

इस प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त सचिव डॉ०  श्याम शर्मा , उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय , सचिव हर्ष यादव , सहायक सचिव भोला लोहार , कुंदन कुमार शामिल थे l

और पढ़ें