जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की दुर्गा पूजा कमिटियों की सशक्त आवाज़ बनकर उभरी संस्था पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने इस बार जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों को आयोजन में सहयोग करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है l समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों को महानवमी के अवसर पर भोग निर्माण के लिए सूखा राशन उपलब्ध करवाया है l इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की वैसी दुर्गा पूजा कमिटियाँ जो सीमित संसाधनों के साथ आयोजन को संपन्न करवाती आ रही थी को बड़ी राहत मिली है l वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता के साथ समिति के सचिव संदीप कुमार उर्फ़ रोहित राकेश सिंह एवं वर्धमान गुप्ता तथा अन्य सदस्यों ने दुर्गा पूजा कमिटियों को उनके पंडालों में जाकर नि:शुल्क सूखा राशन उपलब्ध करवाया l

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की वे विगत करीब 10 वर्षों से दुर्गा पूजा समरोहों से जुड़े हैं l पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के साने रक्ति है और उनकी समस्याओं का समाधान करवाती है l इस बार कई पूजा कमिटियों ने ये मांग रखी थि की पश्चिम बंगाल की तर्ज पर उनकी कमिटियों को भी सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध करवाई जाये l समिति ने उनकी मांग को उपायुक्त के माध्यम से झारखण्ड सरकार के सामने रखा था l मगर जब सरकार के स्तर से कोई पहल नहीं हुई तो समिति ने खुद इस ऐतिहासिक पहल की और कदम बढाया और परिणाम सकारात्मक रहा l आशीष गुप्ता ने कहा है की इस बार तो बस शुरुआत है अगले वर्ष इस अभियान को और बड़े पैमाने पर चलाया जायगा l
समिति के सचिव रोहित राकेश सिंह ने बताया की वर्तमान में केवल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों को लक्षित किया गया है l दुर्गा पूजा के बाद एक समीक्षा बैठक करके शहरी एवं अर्ध शहरी दुर्गा पूजा कमिटियों की पूरी सूचि तैयार करके एक डाटा बैंक तैयार किया जायगा l जिसमे ऐसी सभी कमिटियों को चिन्हित कर एक पहचान क्रमांक दिया जायगा l जिससे उन्हें हर वर्ष आसानी से सुविधाओं का लाभ दिया जा सके l
बहरहाल पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की इस पहल ने नि:स्वार्थ सेवा की एक नयी मिसाल पेश तो की ही है वैसी अन्य संस्थाओं के सामने एक लम्बी लकीर भी खींच दी है जो दुर्गा पूजा कमिटियों के हिमायती होने के स्वांग रचकर उनका दोहन करते है l









