अभिनेता सोनू सूद के हाथो बिज़नेस एक्स्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किये गये सोमी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजा दास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार की दुनिया में अपने बेस्ट ग्राहक सेवा के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुके सोमी इलेक्ट्रॉनिकस ने इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है l

नयी दिल्ली के छतरपुर स्थित होटल टिवोली में आयोजित भारत लीडरशिप समिट में प्रख्यात अभिनेता सोनू सूद ने सोमी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजा दास को पाने हाथों से “एक्स्सिलेंस इन इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल एंड कस्टमर सर्विस” अवार्ड देकर सम्मानित किया l इस समिट में देश भर के अलग -अलग राज्यों से कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिक और प्रतिनिधि आये हुए थे l

राजा दास ने अवार्ड मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की उनके व्यापार के शुरू से एक ही उद्देश्य रहा की किस तरह से अपने ग्राहक को संतुष्ट किया जाये l उन्होंने बताया की अपने 5 साल के व्यापारिक सफ़र में ग्राहक देवो भवः के मन्त्र के साथ काम करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं l ये अवार्ड उन सभी ग्राहकों और मेरे व्यापारिक साझीदारो को समर्पित है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से जुड़े है l राजा दास का मानना है की किसी भी व्यपार की सफलता की रीढ़ है उसके ग्राहकों की संतुष्टि और तय समय पर सेवा की गारंटी और शोमी इलेक्ट्रॉनिक्स इस पर हमेशा ही खरा उतरा है l

उन्होंने बताया की धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को और भी आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे l साथ ही हर खरीद पर एक निश्चित उपहार तो होगा ही l राजा दास को अवार्ड मिलने से जादूगोड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है l

 

और पढ़ें