चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में शुरू होगा साइबर सिक्योरिटी का पाठ्यक्रम 3 वर्षीय होगा कोर्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोल्हन विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के तहत साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई शुरू की जायगी.वैसे तो नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी संकाय के छात्रों को साइबर सिक्योरिटी का एक पेपर पढ़ना अनिवार्य है, विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया की इस विषय को एक अलग कोर्स के रूप में शुरू करने की तैयारी चल रही है. जिसे  आने वाले सत्र या उसके बाद के सत्र से आरंभ कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया की कोल्हान विश्वविद्यालय ने साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई के लिए साइबर विद्यापीठ के साथ एमओयू भी किया है, जो हाल ही में संपन्न हुआ. यह कोर्स 3 वर्षीय स्नातक स्तरीय होगा. प्रथम वर्ष में छात्रों को सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाणपत्र दिया जाएगा. द्वितीय वर्ष में डिप्लोमा का प्रमाणपत्र और तृतीय अंतिम वर्ष में डिग्री का प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इसके साथ ही इस  कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को काशी विद्यापीठ के द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए अस्थाई तौर पर नियोजित भी किया जाएगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी