बैंक ऑफ़ इंडिया कालिकापुर शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय आनंद प्रकाश ने जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत अंबेडकरनगर स्थित अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली . परिजनों को इसकी जानकारी होने पर वह उसे तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण आनंद घर पर ही था. दोपहर में वह बाथरूम गया और दरवाज़ा बंद कर लिया . काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो घर के लोगों ने उसे आवाज लगाई पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आनंद फंदे से लटका हुआ था.










