झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया है , विगत 14 मार्च को उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था . कोरोना काल में ही उनकी हालत काफी बिगड़ गयी थी जिसके बाद उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया था . उसके बाद से वो ठीक ही चल रहे थे . 14 मार्च को एक बार फिर से हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया था .

उनके निधन से राजनैतिक हलको में शोक की लहर दौड़ गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैडल पर ट्वीट कर लिखा है हमारे टाइगर डा जगरनाथ महतो नहीं रहे उनका जाना अपूर्णीय क्षति है .










