पीरामल फाउंडेशन ने अनामया कार्यक्रम के तहत गांधी फेलोज के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा, माचा के परिसर में आयोजित किया। सुबह 10:00 बजे से कैंप में लोगो ने बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड इत्यादी का चेकअप कराया एवं डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित हुए। शिविर में कुल 100 से अधिक लोगों उपस्थित रहे।
पिरामल फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक नन्द लाल ने यूथ ग्रुप व समुदाय के लोगो को गैर संचारी रोगों के बारे में जागरुक किया इनके द्वारा बताया गया कि गैर संचारी रोग वह है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नही फैलता है । NCD गैर संचारी रोग के तहत बी पी, शुगर, मुह का कैंशर, स्तान का कैंशर, गर्भसाय के कैंसर के बारे में बताया गया साथ ही साथ यह भी बताया गया कि बी पी, शुगर 1 वर्ष में और मुह का कैंशर, स्तान का कैंशर, गर्भसाय के कैंसर हर पांच वर्ष में किया जाता है जो स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर हेल्थ वेलनेस सेंटर का संचालित किया गया है और CHO के ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर के 25,मधुमेह के 22 ,वेट के 57, हिमोग्लोबिन के 28 कुल 128 लोगों की जांच की गयी ।

साथ साथ अनामया के गांधी फेलो ने युवाओं को एनीमिया बीमारी पर जागरूक किया गया तथा यह प्रतिज्ञा ली कि नियमित व्यायाम, संयमित भोजन तथा नशा मुक्ति के द्वारा खुद को , अपने परिवार को स्वस्थ रखेंगे और अपने समाज को बीमारी मुक्त करने का प्रयास करें। इस शिविर के मुख्य आयोजन में पीरामल फाउंडेशन के अनामया के गांधी फेलोज नेहा कुमारी, मानसी चुटिया ,नंदलाल (जिला समन्वयक पीरामल फाउंडेशन), एएनएम, अन्य स्टाफ तथा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कल्याण के डॉ. सोमेन का विशेष योगदान रहा










