जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, दो गुटों के छात्र नेता आपस में भिड़े दोनो पक्षों में चले लात-घूंसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजभवन के निर्देश पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की एक जांच टीम सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची. यहां यह टीम छात्र संघर्ष मोर्चा व अन्य छात्र संगठनों द्वारा प्राचार्य डॉ अमर सिंह के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंची थी. टीम शिकायतकर्ताओं का पक्ष लेने अभी कॉलेज परिसर स्थित आईक्यूएसी भवन में पहुंची ही थी कि छात्र नेताओं के बीच तू -तू मैं- मैं शुरू हो गयी इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले .  कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीम सेन मुर्मू और जेसीएम के जिलाध्यक्ष कृष्णा कामत के बीच मारपीट हुई. हालांकि बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया.

इसके  बाद टीम में शामिल सदस्यों ने  जांच आरंभ की. टीम ने शिकायतकर्ताओं से एक-एक कर उनका पक्ष दर्ज किया. जांच टीम में टीम के चेयरमैन राजेश शुक्ल के अलावा विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्रा और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक शामिल थे. श्री शुक्ल ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय और राजभवन को भेज दी जायेगी. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि आरोपों में किसी तरह की सत्यता नहीं है. जांच के बाद सबकुछ साफ हो जायेगा. बता दें कि उक्त छात्र संगठनों की ओर से कॉलेज के प्राचार्य पर डॉ सिंह के खिलाफ कई आरोप लगाये गये हैं. इस संबंध में शिकायकर्ताओं के द्वारा राजभवन में लिखित शिकायत की गयी थी, जिसके बाद राजभवन की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो आज जांच के लिए कॉलेज पहुंची थी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी