अंतिम यात्रा पर टाइगर : रांची में दर्शन के बाद पैतृक आवास के लिए निकली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

श्रद्धांजी अर्पित करते बाबूलाल मरांडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा के बाद अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के  कार्यालय में रखा गया। डुमरी विधानसभा के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव बोकारो के भंडारीदह पहुंचेगा यहां आज शाम 4:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

झामुमो कार्यालय में दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए  कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जेएमएम के दिग्गज नेताओं में एक जगरनाथ महतो इस फेरबदल की राजनीति में भी स्थिर रहे और जेएमएम के साथ जुड़े रहे।

विधायक, नेता अधिकारी सहित हर आम व खास ने दी विधानसभा में श्रद्धांजलि

विधानसभा भवन में सबसे पहले विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डॉ० रामेश्वर उरांव, , मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, स्टीफन मरांडी सांसद अन्नपूर्णा देवी , बाबूलाल मरांडी, महुआ माजी, सरयू राय, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जगरनाथ महतो अमर रहें के नारे लगे। विधानसभा और पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टि्वटर पर लिखा, जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते बाबूलाल मरांडी

इसके बाद पार्थिव शरीर उनके गांव अलारगो ले जाया जायेगा, जहां शाम तक उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद ही उन्हें रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. मंत्री के  निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है।

 

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते बन्ना गुप्ता

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी