द लैंड मार्क होटल , लालपुर रांची में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा एक बैठक झारखंड मे संगठन विस्तार एवं 14 मई को होने वाले बिरसा मुंडा तिरंगा सम्मान समारोह पर चर्चा हुई साथ ही दर्जनों नए महिला युवा एवं गणमान्य सदस्य सैल्यूट तिरंगा संगठन मे शामिल हुए एवं संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया ।पूरे देश में 2024 तक सैल्यूट तिरंगा की 56 सभाएं होनी है उसी के श्रुंखला में झारखंड में यह पहली सभा होगी। बैठक मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र,राष्ट्रीय सलाहकार पशुपति सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी शामिल हुए l कार्यकम को सफल बनाने में रांची महानगर अध्यक्ष विवेक शंकर, युवा प्रदेश सचिव श्री करण पाठक , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नलिनी सिंहा , प्रदेश सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन कुमारी , युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार अरविंदर सिंह खुर्राना , वरिष्ठ सदस्य पूनम मिश्रा , जगन्नाथ मिश्र रतन शर्मा देव रंजन सिंह , दिनेश जी सहित किरण पांडे , मुकुल अभय प्रकाश , प्रदीप राणा एवं अनेक महिला पुरुष एवं युवा सम्मिलित हुए एवं राष्ट्रवाद की आवश्यकता पर अपने विचारों को रखा कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सैल्यूट तिरंगा के रांची जिलाध्यक्ष विवेक शंकर ने किया l










