केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक , कोविड की तैयारियों की समीक्षा की , मंत्री ने झारखण्ड के लिए 50 हज़ार वैक्सीन देने का आग्रह किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक किया l इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में बढ़ते मामले और सरकार की तैयारियों से अवगत कराते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया  को बताया कि वर्तमान में राज्य में 51 कोविड के मरीज है जो हल्के लक्षण के पाए गए है और होम आइसोलेशन में ही इलाजरत हैं l  उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर है और नजर रखी हुई हैं, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोविड वैक्सीन, ब्लड सेपरेशन मशीन समेत अन्य संसाधनों का आग्रह किया l

मंत्री बन्ना गुप्ता ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कोविड से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत करवाते हुए बताया की  9 अप्रैल को सभी डीसी, सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों और प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की जायगी ,10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रील के साथ  राज्य में कोविड टीकाकरण की समीक्षा का निर्देश दिया गया है l इसके अलावा सभी जिलों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, मेडिसिन की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा राज्य के प्रत्येक अस्पताल में मानवबल, चिकित्सकों की उपलब्धता और पारा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा भी करने के निर्देश दे दिए गए हैं l

मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया  से ब्लड सेपरेशन मशीन की अधिस्थापना , ICMR से खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और पाकुड़ में कोविड जाँच हेतु RTPCR लैब की स्वीकृति , धनबाद और जमशेदपुर में नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज , PSA प्लांट के रख रखाव और मैन पावर को NHM की राशि से निर्गत करने ,झारखंड को 50 हजार कोविड वैक्सीन देने का आग्रह किया l जिसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सकारात्मक  पहल करने का आश्वासन दिया l

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी