झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास बोकारो के भंडारीदह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो सहित कई विधायक और मंत्री शामिल रहे।

चेन्नई से सुबह लगभग 7.30 बजे जगरनाथ महतो का शव रांची पहुंचा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कंधे पर रखकर शव वाहन तक लेकर आये। इसके बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए सीधे विधानसभा ले जाया गया जहां विधायक, मंत्री नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधानसभा के बाद शव को पार्टी कार्यालय में रखा। डुमरी विधानसभा के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव बोकारो के भंडारीदह पहुंचा यहां अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो के साथ मंत्री जगरनाथ महतो के पैतृक गांव अलारगो पहुंचे दोनो ने जगरनाथ महतो के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की l










