जमशेदपुर : कदमा में माहौल बिगड़ा, उपद्रवियों द्वारा आगजनी और फायरिंग के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला धारा 144 लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 के हनुमान मंदिर में हुए तोड़फोड़ के बाद में शनिवार को हुए विवाद के बाद रविवार को माहौल फिर से और बिगड़ गया. देर शाम पथराव के बाद गोली चलने की भी सूचना है . उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की इसी क्रम में पत्थरबाजी में हेडक्वार्टर -2 डीएसपी की गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया. और दोनों समुदायों के लोग आमने -सामने आ गए . उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करने के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ की और झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी. दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.

सूचना पाकर वरीय पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक नगर  और सभी पुलिस उपाधीक्षक , अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  मौके पर पहुंचे और माहौल को संभालने का प्रयास किया.  जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो जैप और क्यूआरटी के जवान भारी संख्या में वहां पहुंचे और उपद्रवियों को तितर -बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया. बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है और जिला पुलिस द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नज़र रखी जा रही है . इधर आगजनी के बाद अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुँच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है . स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागु कर दिया है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी