जमशेदपुर : कदमा में स्थिति अब नियंत्रण में डीसी एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे भारी संख्या में पुलिस बल और रैफ की टुकड़ियों को किया गया तैनात, उपद्रवी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर का माहौल अब शांत है . पूरे क्षेत्र में रैफ और जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील की. इस दौरान दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेजा जायगा. इस दौरान पुलिस ने काफी देर तक संयम का परिचय दिया मगर जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो फिर पुलिस हरकत में आ गयी आंसू गैस के गोले छोड़े गए , और भीड़ को तितर -बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया.

इसी दौरान पत्थरबाजी कर रहे कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. जिसके बाद माहौल शांत हुआ. मौके पर पहुंची पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजय जाधव ने सभी लोगों से शांति और संयम बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है की अगर किसी को कोई भी समस्या है तो वो लोग अपनी बात शांति समिति या पुलिस पदाधिकारियों के माध्यम से सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं . कानून हाथ में लेने की किसी को भी अनुमति नहीं है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी