चाईबासा: शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विजय सिंह सोय को याद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस भवन चाईबासा में चाईबासा के पूर्व सांसद सह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय का शहादत दिवस मनाया गया . इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्व. विजय सिंह सोय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि विजय सिंह सोय द्वारा पार्टी के लिए किये गए कार्यों और योगदान को याद किया . उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा की स्वर्गीय सोय संगठन के व्यक्ति थे, उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है . सभी लोगों ने उनके दिखाए मार पर चलकर संगठन के विस्तार करने का संकल्प लिया . इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह,ब्रज मोहन देवगम, चंद्रशेखर दास,अनिल मुरारका त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, शकीला बानो, विश्वनाथ तामसोय, शंकर बिरुली, मो.असलम, बासुदेव सिंकु, ब्रज मोहन देवगम, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी