जमशेदपुर : स्थिति नियंत्रण करने के बाद अब शास्त्रीनगर से अवैध अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन , पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च , इन्टरनेट सेवा बहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर :  कल रात हुई हिंसा के बाद अब प्रशासन शास्त्रीनगर में शांति बहाल करने की मुहीम में लगी है . इसी क्रम में शास्त्रीनगर में रोड किनारे अतिक्रमण कर बनाये गए झोपड़ीनुमा दुकानों को तोडा गया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया . जिले की उपायुक्त विजय जाधव , वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार , डीटीओ दिनेश रंजन अनुमंडल पदाधिकारी पियूष सिन्हा पूरे दल बल के साथ सड़को पर उतरे और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया . पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया .

कल रात एक बजे से कटी हुई इन्टरनेट सेवा को भी शाम 6 बजे तक बहाल कर दिया गया . पुलिस अब तक 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है . शेष की तलाश विडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है . पुलिस की लगातार गश्ती के बीच रैफ के जवानों को भी हर जगह तैनात कर दिया गया है . कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है .

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी