Chaibasa :-चक्रधरपुर थाना मे दर्ज कांड संख्या 88/2022 के मुख्य सरगना सिकंदर यादव के जेल से बाहर आते ही, फिर से अपने अवैध लॉटरी के कारोबार को नए सिरे से विस्तार करने मे जुट गया है, विगत 10 दिनों से सिकंदर यादव अपने पुराने टीम को एक्टिव करने मे जुटा रहा, जिसके बाद आज से HK नामक ब्रांड से अपने अवैध लॉटरी कारोबार को शुरू कर दिया,
जमानत रद्द होने के डर से अपने गुर्गो को किया आगे
जानकारी के अनुसार सिकंदर यादव ने इसबार बड़ी ही चालाकी से अवैध लॉटरी कारोबार को संचालन करने के लिए राजा एवं मुनकी शर्मा का नाम आगे किया है, ताकी अगर कभी प्रशासन के पकड़ मे कोई आये तो उसका नाम न आये, जिससे उसके ऊपर लंबित कई मामलों की जमानत कायम रहे !
पुलिस प्रशासन मे ऊपर तक मैनेज करने का दावा
सूत्र की माने तो सिकंदर यादव के गुर्गो के द्वारा पुरे शहर एवं आस पास के क्षेत्रों मे पुराने लॉटरी कारोबारियों सम्पर्क कर उन्हें यह विश्वाश दिलाया कि पुलिस प्रशासन मे ऊपर तक मैंनेज कर लिया गया है, इसलिए बिंदास होकर लॉटरी बेचने की जरूरत है!

पहले GG एवं PR के बाद HK ब्रांड की लॉन्चिंग
सिकंदर यादव ने सबसे पहले GG नामक ब्रांड से अवैध लॉटरी धंदे की शुरुआत की थी, बाद मे PR नामक ब्रांड को काफी दिनों तक चलाया, जिससे जरिये उसने अकूत सम्पति अर्जित की, इस दौरान चकधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी द्वारा सिकंदर यादव के कई ठिकानो पर छापेमारी की गई थी,जहाँ से भारी मात्रा मे अवैध लॉटरी के बंडल बरामद हुए थे,और इसी मामले मे आरोपी बनने के बाद लगभग 9 माह तक सिकंदर यादव पुलिस की पकड़ से दूर रहा एवं इसके उपरांत उसने विगत 13 मार्च को न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया, वहीं इधर जमानत लेकर बाहर आने के बाद सिकंदर यादव ने पर्दे के पीछे रहकर फिर एक बार HK नामक ब्रांड से अवैध लॉटरी के कारोबार की शुरुआत कर दी है!

सदर SDPO ने कहा कार्रवाई होगी
इस संबंध मे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबसे पहले सिकंदर यादव के जेल से बाहर आने की खबर से अनभिज्ञता जाहीर की,हालांकि अवैध लॉटरी के संबंध मे उन्होंने कहा कि जाँच करते हुए पुरे शहर मे अवैध लॉटरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जायेगा! बहरहाल एक तरफ जहाँ सिकंदर एन्ड टीम के द्वारा पुलिस प्रशासन के उच्च पद मे बैठे अधिकारी के रजामंदी के बाद ही लॉटरी कारोबार के शुरू करने का दावा किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी सदर SDPO छापेमारी अभियान चलाकर धर-पकड़ करने की बात कर रहे हैं, ऐसे यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अवैध धंदे पर रोक लगेगी या सिकंदर यादव पूर्व की भांती लोगों के गाढ़ी कमाई को लुटता रहेगा!










