धूमधाम से मनाई गयी जादूगोड़ा में ईद , स्थानीय मस्जिद में नमाज अता कर लोगों ने दी एक – दुसरे को मुबारकबाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदले हुए मौसम और गर्मी से राहत के बीच जादूगोड़ा धरमडीह स्थित मस्जिद में आज ईद की नमाज अता की गयी . जादूगोड़ा और इसके आस -पास से भारी संख्या में आये मुसलिम समाज के लोगों ने यहाँ ईद की नमाज पढ़ी और अमन – चैन की दुआ की . इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर आपस में ईद की मुबारकबाद दी . एक सप्ताह से चल रही लू और भीषण गर्मी से आज लोगों को राहत थी आसमान में छाए बादल और हल्की  धूप से मौसम खुशगवार हो गया था .

स्थानीय मस्जिद में सुबह के 07:30 बजे से लोगों का जुटान शुरू हो गया था ठीक 8 बजकर 10 मिनट पर मस्जिद के इमाम युसूफ रजा ने सभी लोगों को नमाज अता करवाई . उन्होंने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा की ईद -उल -फितर आपसी भाईचारे और अमन का पैगाम देता है . हम सभी लोगों को आपस में मिलकर रहना और समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद करना ही इस पर्व का मूल सन्देश है .  इसके बाद मस्जिद में मौजूद बच्चे , बुजुर्गो समेत सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर सभी एक -दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी . इस मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के माकूल इंतजाम किये गए थे . थाना स्तर से पुलिस बल की तैनाती की गयी थी .

इस मौके पर मुख्य रूप से मक़सूद आलम , मुमताज आलम , मोहम्मद अब्बास , मोहम्मद कलीमुद्दीन , जोहर खान , महबूब आलम , मो० अख्तर मो० इस्लाहुद्दीन , मो० इस्लामुद्दीन , हारुन रशीद ,मंजूर आलम , कयूम आदि उपस्थित थे .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी