पटमदा : गोबरघुसी में जंगली हाथी ने पटक कर एक व्यक्ति को मार डाला , एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटमदा क्षेत्र के गोबरघुसी गाँव के पास के जंगल में लकड़ी चुनने गए दो व्यक्तियों पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिसमे एक व्यक्ति को मौके  पर ही पटक कर मार डाला दुसरे व्यक्ति ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई मगर वो गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम विभूति सहिस बताया जाता है. यह घटना शुक्रवार की शाम को ही घटी मगर इसका पता गाँव के लोगों को शनिवार को चला जिसके बाद सभी लोग जंगल की ओर गए . वहां उनलोगों ने देखा की विभूति की मौत हो चुकी थी और उसके साथ गया शत्रुघ्न सिंह बुरी तरह से गहयल अवस्था में पड़ा हुआ कराह रहा था . ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय थाना और वन विभाग को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद उनलोगों ने पहुँच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरा किया और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा.

ग्रामीणों ने बताया की कई दिनों से इस क्षेत्र में जुंगली हाथियों का झुण्ड उत्पात मचा रहा है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी