सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह की जयंती मनायी गई. इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, हेल्प एंड हेल्प के संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 80 साल के उम्र में भी बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे. जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह की कुर्बानी की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. लोगों ने उनके अधूरे सपने पूरे करने का संकल्प लिया. साथ ही कुंवर सिंह मैदान का सौन्दर्यकर्ण की बात कही.
इस कार्यक्रम में मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह, सी एस पी सिंह, विशाल ,मैनु झा, रमेश सिंह, श्रीकांत,सतीश सिंह, सुनील तिवारी, धनंजय शर्मा, श्यामू राव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे










