जमशेदपुर : भाजमो नेताओं ने किया बालिगुमा सुकना बस्ती का दौरा , समस्याओं से हुए अवगत , मानगो नगर निगम से समस्याओं के समाधान की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजमो मानगो नगर निगम समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रविवार को मानगो एनएच 33 से सटे बालिगुमा स्थित सुकना बस्ती का दौरा कर सम्पर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. इस दौरान टूटी हुई सड़क, बिजली के जर्जर पोल, नाली में जल निकासी सहित अन्य जनसमस्याओं की जानकारी हासिल की. दौरे के क्रम में  जनता से सीधा संवाद किया गया. जिसमें लोगों ने बताया की बिजली, पानी की समस्या के साथ ही सड़क, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय से संबंधित समस्याएं क्षेत्र में व्याप्त है जिससे आम जनता को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. भाजमो नेताओं ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया जल्द ही सभी समस्याओं से मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा तत्काल समाधान करने की मांग की जाएगी. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की मानगो की गरीब और मध्यम आय वर्गीय जनता से मानगो नगर निगम मोटी रकम होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूल रही है. लेकिन नागरिक सुविधा बहाल करने में नगर निगम पूणतः विफल है. जिसका परिणाम है की मानगो की जनता आज त्राहीमाम कर रही है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की यदि नगर निगम मानगो की जनसमस्याओं को दुर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो भाजमो मजबूरन मानगो नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेगी. भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, नीरज साहु, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

और पढ़ें