संकोसाई सार्वजनिक हरि मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन आज से शुरू, निकली विशाल कलश यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर। मानगो संकोसाई सार्वजनिक हरी मंदिर में बुधवार से 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी। संकीर्तन के लिये बंगाल और झारखंड से 12 टीम आ रही है। संकीर्तन टीम में पुरुष और महिला की टीम अलग-अलग है। हरि नाम संकीर्तन के पूर्व मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमे रामनगर स्वर्णरेखा नदी घाट से कलश में जल लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और युवतियां हरि मंदिर पर पहुंचे। नदी घाट पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारी पंडित शंभूनाथ महापात्रो ने कलश यात्रा की शुरुआत करवाई। ढोल बाजे और जय जय कार के साथ सैकड़ों की संख्या में कलश में जल लेकर चल रहे पुरुष और महिलाएं मंदिर तक पहुंचे। बुधवार से अखंड हरिकीर्तन सुबह से आरंभ हो जाएगा। हरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत सांडिल ने  कार्यक्रम की जानकारी दी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी