चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 233 वीं जयंती पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के पालीडीह ग्राम में मनाया गया. इस मौके पर गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा का पूजन कर उसपर माल्यार्पण किया गया.
जयंती मनाने के लिए पालीडीह गाँव के ग्रामीण भारी संख्या में प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए इसके बाद पुजारी हरिश चंद्र सरदार ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जिसके ग्राम प्रधान मुकेश सरदार ने ग्रामीणों के साथ प्रतिमा पर अगरबत्ती और फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. इस मौके पर झामुमो के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा की वीर गंगा नारायण सिंह ने अंग्रेजो के खिलाफ भूमिज समाज के आक्रामक चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था और उन्हें नाको चने चबवा दिया था. इनकी क़ुरबानी को देश हमेशा याद रखेगा.
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी पोटका प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार संगठन सचिव वीरेंद्र पात्रों तथा भूमिज समाज से हिमांशु सरदार ,मनोज सरदार, मुनीराम सरदार, मुकुल सरदार, प्रेमचंद सरदार, धनपति सरदार, घासीराम सरदार, मोकरो सरदार, सीताराम सोरेन,सुरज सरदार, श्रीमती सविता सरदार, सरोज सरदार आदि उपस्थित थे.










