घाटशिला के घर से चोरों ने 4 लाख के आभूषण और 60 हज़ार नगद उडाए , बाहर गया था परिवार जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला थाना अंतर्गत कशीदा पंचायत के बरडीह गांव में अज्ञात चोरों ने एक मूढी व्यवसाई के घर में लाखों की चोरी कर ली। चोरी के संबंध में घर के मालिक सुदर्शन शाव ने बताया कि वह विगत 21 अप्रैल से अपने पत्नी बच्चों के साथ उड़ीसा के बालेश्वर अपने जीजा के घर गए थे जिस कारण चोरी कब हुई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है वे 25 अप्रैल सुबह जब वे बालेश्वर से घर पहुंचे तो देखा कि घर की खिड़की उखड़ी हुई थी।

घर के सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे और घर के सारे ताले टूटे हुए थे । चोरी के संबंध में उन्होंने बताया कि करीब 60 हजार नकद के साथ करीब ₹4,लाख के आभूषणों की चोरी हुई है। घर में रखे अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात , नकद सहित  घरेलू कांसा पीतल के बर्तन आदि चुरा कर ले गए हैं।  उन्होंने इस संबंध में घाटशिला थाना को सूचना दे दी है । पुलिस जांच में लगी है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी