Bokaro:-बोकारो में रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े एक शख्स ने एक ऐसा गिरोह तैयार करने की कोशिश की थी जिसका दहशत हो सके और उसी दहशत के आधार पर रियल स्टेट का उसका कारोबार दबदबा के साथ गति पकड़ सके। इस गिरोह ने ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम देकर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसी क्रम में शहर के हृदय स्थल सिटी सेंटर एक होटल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर इस गिरोह ने शांत शहर को अशांत करने तथा पुलिस को चुनौती देने का काम किया था। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद इस गिरोह के न केवल 4 सदस्यों को दबोच लिया है,बल्कि इनके पास से स्वचालित कार्बाइन, पिस्तौल, जीवित कारतूस, मोबाइल फोन और अपराध में :-प्रयुक्त किए जाने वाले दो वाहनों को भी जब्त किया है। पकड़े गए अपराधियों में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े और अपराधिक गिरोह बनाने मैं सक्रिय आशुतोष गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ इस गिरोह के तीन अन्य तीन सदस्य पकड़े गए हैं उनमें कौशल बिहारी, गौरव तिवारी,और अमित महली शामिल है।इस गिरोह की उद्भेदन के साथ ही पुलिस ने जहां शहर को अशांत करने के लिए उदित होने वाले एक अपराधिक गिरोह का सफाया कर दिया है,वही इन घटनाओं से परेशान पुलिस ने राहत की सांस ली है। पकड़े गए अपराधियों के अपराधिक इतिहास रहे हैं और इन्हें दुन्दीबाद से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वहां पर अपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे।


पुलिस ने अब तक अपने रिकॉर्ड खंगाल कर पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ चल रहे कई मामलों का खुलासा किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधियों के पास स्वचालित करवाईनं कहां से आया और किसने दिए। फिलहाल शहर के एक होटल में गोलीबारी के बाद बना दहशत का माहौल इस गिरोह के उद्भेदन के साथ हैं खत्म हो गया है, इस संबंध मे जानकारी देने के लिए बोकारो जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहाँ उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी!










