बन्ना गुप्ता प्रकरण : गोपीचंद जासूस ने किया फिर एक ट्विट, दावा महिला के पति को गिफ्ट में मिला थार , कल कर सकता है प्रेस कांफ्रेंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट काण्ड में मंत्री और विधायक सरयू  राय के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है . पिछले दिनों अपने प्रेस कांफ्रेंस में बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को गोपीचंद जासूस की उपमा दी थी . अब रॉय के ट्विटर हैंडल  से एक नया ट्वीट सामने आया है जिसमे लिखा है – गोपीचंद जासूस की खबर :- 4 दिन की मशक्कत के बाद बहुराष्ट्रीय दावा निर्माता कम्पनी का एमआर मान गया.@BannaGupta76 महिलाअश्लील विडियो चैट मामले में कम्पनी का एमआर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है. दवाब में ही सही थार जीप पर परिवार तो एक हुआ. पुलिस मूकदर्शक रही.

सरयू राय की माने तो चैट में शामिल महिला के पति को मना लिया गया है अब वो मंत्री के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है . मगर इतनी आसानी से सरयू राय ये मुद्दा छोड़ने के मूड में नहीं दिखते.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी