चाकुलिया : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन दे रही है चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम जिले में कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने का काम कर रही है. फाउंडेशन के द्वारा चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर काम किया जा रहा है.  वर्तमान में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित दीघी, नागा बाबा कॉलोनी तथा जुगीतोपा पंचायत स्थित मुड़ाठाकुरा के दर्जनों युवाओं को प्लंबिंग प्रशिक्षण से जोड़ा गया है. फिलहाल इन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके उपरांत ऑफलाइन प्रशिक्षण के लिए उन्हें जमशेदपुर स्थित प्रथम केंद्र में जाना होगा. इस फाउंडेशन के द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के वैसे युवा जो कम से कम आठवीं कक्षा पास हो उन्हें रोजगार दिलाने के क्षेत्र में काम किया जा रहा है. फाउंडेशन के पूर्वी सिंहभूम प्रमुख बुद्धदेव लोहार तथा सुजीत कुमार सोनू ने बताया कि जमशेदपुर स्थित सुंदरनगर में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का केंद्र स्थित है. जहां 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को प्लंबिंग एवं वेल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण 2 महीने का होता है. जिनमें युवाओं को निशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है. 2 महीने के प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा प्रशिक्षित युवकों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट भी कराया जाएगा. फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में प्लंबिंग प्रशिक्षण की काफी अधिक मांग है. केंद्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा हर घर नल जल योजना धरातल पर लाई जा रही है. इस योजना में प्लंबरों की काफी आवश्यकता होती है. प्रशिक्षित प्लंबर इस योजना का लाभ उठाकर अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी