कराटे को समर्पित व्यक्तित्व शिहान गोपाल कृष्ण बनर्जी,एचसीएल से हो चुके हैं सेवानिवृत,70 की उम्र में भी कम नहीं हुआ है जज्बा लडकियों को देते हैं मुफ्त प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : 1978 में ताम्र नगरी मोऊभण्डार में ताम्र कर्मी गोपाल कृष्ण बनर्जी द्वारा बच्चों के बीच आत्मरक्षा के गुर विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया कराटे प्रशिक्षण अब भी जारी है . 70 वर्ष के हो चुके बनर्जी अब 5 डॉन ब्लैक बेल्ट शिहान गोपाल कृष्ण बनर्जी के नाम से जाने जाते हैं . इन्होने अपने निस्वार्थ प्रशिक्षण कार्य से अब तक ताम्र नगरी को देश – विदेश में कराटे में कई पदक तो दिलवाए ही हैं . अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनके द्वारा प्रशिक्षित छात्र ने स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया है . वर्तमान में एचसीएल मैदान में हर रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बनर्जी सर की क्लास लगती है और बच्चे यहाँ आत्मरक्षा के गुर सीखने आते हैं . इसके अलावा दो स्कूलों में भी इनकी नियमित कक्षा चलती है .

शिहान गोपाल कृष्ण बताते हैं की जब उन्होंने कराटे का प्रशिक्षण देना शुरू किया था तो मात्र कुछ ही बच्चे यहाँ आते थे . फिर यहाँ से सीखे हुए बच्चों का राज्य स्तरीय , फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में चयन होने लगा और वहन से लगातार मैडल भी आने शुरू हुए तो लोगों का रुझान बढ़ा और उन्होंने अपने बच्चों को भेजना शुरू किया . तब से ये सफ़र अनवरत जारी है . इस कला की सबसे ख़ास बात ये है की इससे जहाँ बच्चों में अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वाश बढ़ता है वहीँ उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है .

उन्होंने बताया की आज के समय के लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के तरीके सीखना बहुत जरुरी है जिसको ध्यान में रखकर लड़कियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है जिसमे उन्हें विशेष तरह से प्रशिक्षित किया जाता है. सबसे ख़ास बात ये है की लड़कियों से इस प्रशिक्षण के बदले किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाती है. इनके लिए पूरा प्रशिक्षण नि:शुल्क है . अभी इस कला के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का प्रयास किया जा रहा है . हालाँकि अब बनर्जी की उम्र हो चुकी है मगर इस कला के प्रति उनके समर्पण ने उम्र को उनपर हावी नहीं होने दिया है .

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी