नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीनो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी सभी पर पोस्को एवं एससी एसटी एक्ट भी लगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कुचियासोली में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी शामिल है. बुधवार को दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जबकि नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है.

पुलिस ने इस मामले में कुचियाशोली गांव के महेश्वर महतो और कानीमहुली के श्रीजन टुडू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर कांड संख्या 34/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. साथ ही तीनो युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धारा संख्या 323, 504, 506, 363, 367 भादवी 4 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(V) एसटी, एससी प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट के प्राथमिक के दर्ज  कर जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी