चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी में हो रहे हरिनाम संकीर्तन समारोह में बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने राधा गोविंद के चरणो में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. हरि नाम संकीर्तन समिति ने अंग वस्त्र भेंटकर विधायक का स्वागत किया. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने प्रसाद वितरण में शामिल होकर भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, राजा बारीक, निर्मल महतो, मोहन माईती, अमीर पोलाई, लोकनाथ मोहंती, मनोज गोप, पिटला दास, सहदेव गोप, मिथुन कर, गावला दत्त, रसीद खान, प्रदीप दास, रंजित दास, कमेटी की दोला दास, पतन नाथ, झूमा मोहंती, गौरी नाथ, गौतमी देव नाथ, मंजू देवी, झरनी दास, अंजली सिंह, झरना सिंह, विष्णु प्रिया सिंह, रूमी दास आदि उपस्थित थे.










