पूर्वी सिंहभूम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि के अंतर्गत स्वीकृत योजना के तहत चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित आमडांगरा प्राथमिक विद्यालय में 2 कमरों का निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक समीर मोहंती की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में राकेश मोहंती ने नारियल फोड़कर किया. ग्रामीणों की मांग पर विधायक समीर मोहंती ने स्कूल में दो कमरा का निर्माण कार्य कराया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, उप प्रमुख कविता साव, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, गौतम दास, टुलू साव, राहुल महतो, लक्ष्मण मांडी, विजय महतो, प्रकाश गोप, विजय सोरेन, संजय महतो आदि उपस्थित थे.










