चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर गुरुवार को बड़ामारा जंगल के समीप धान से लदा पिकअप वैन पलट गया जिससे 4 मजदूर घायल हो गए. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार केरुकोचा से धान लेकर पिकअप वैन चाकुलिया आ रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन में सभी मजदूर पीछे ध्यान लगा बोरी के ऊपर बैठा था. पिकअप बैन अनियंत्रित होने के दरमियान सभी मजदूर सड़क पर कूद गए और वाहन पलट गया.

इससे वाहन चालक को आंशिक चोट आई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. घायल मजदूरों में मौरबेड़ा के नागा मुंडा (50) नामक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. घायल तीन मजदूर मौरबेड़ा के पोल्टु टूडू (25), गुरबा मुंडा (36) और नागानल कॉलोनी के स्वपन नाथ (40) का इलाज कर छोड़ दिया.










