पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर, परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सुसज्जित और सुविधाओं से परिपूर्ण “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) का उद्घाटन लगभग साथ ही 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत की 6 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में नवनिर्मित “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) का उद्घाटन कर इसे राज्यवासियों को समर्पित किया l इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की, झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज -संपदा के लिए तो जाना ही जाता है । इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम और मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें । देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। इसे  ध्यान में रखकर सरकार द्वारा सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है और उसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन, इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं । इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।  सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है । यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है । इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।  इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का  विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें l

राज्य के पर्यटन मंत्री श्री हफीजुल हसन ने पतरातू डैम परिसर को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा।  इसके अलावा पतरातू और नेतरहाट के लिए भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी । वहीं, पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 12 करोड़  92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।  इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के  विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, विधायक अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ,भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन  अंजलि यादव एवं रामगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी