जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के द्वारा सोनारी से दोमुहनी जाने वाले रास्ते में काफी अतिक्रमण पाया गया जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को माइकिंग करते हुए अतिक्रमण हटाव अभियान चलाने का निर्देश दिया जिस से सोनारी से दोमुहानी जाने वाले मुख्य सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को जाम मुक्त बनाए रखने में हर संभव प्रयास किया जा सके। जिसके उपरांत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार दूसरे दिन सोनारी एरोड्रम से कागलनगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सड़क पर और सड़क के किनारे बांस बल्ली टीना सेड एवं दुकान बढ़ा कर चलाने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया उक्त क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एवं बुधवार को भी घोषणा करते हुए उड़नदस्ता दल के द्वारा चेतावनी दी गई थी जिस पर अधिकांश दुकानदार एवं भवन मालिक द्वारा स्वयं से अतिक्रमण हटा लिया गया था बचे वैसे अंश जिनको दुकानदारों एवं अतिक्रमण करने वाले लोगों के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज अतिक्रमण हटाने का कार्य जेसीबी , हायवा , ट्रैक्टर के मदद से किया गया इसके लिए इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम की मौजूदगी में कार्यपालक पदाधिकारी, संतोष कुमार परिक्ष्यमान विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति संतोषणी मुर्मू की अध्यक्षता में नगर प्रबंधक रवि भारती , अनय राज , जॉय गुड़िया के साथ क्षेत्रीय राजस्व कर्मी विनोद तिवारी एवं गणेश राम के साथ उड़नदस्ता दल शामिल रहे










