जमशेदपुर : गदड़ा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान सरकारी जमीन पर निर्मित 4 घरों को प्रशासन ने किया ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर :  परसुडीह थानान्तर्गत  गदड़ा कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चार घरों को प्रशासन ने अंचल कर्मियों की मौजूदगी में शनिवार को जमींदोज कर  दिया. इसके साथ -साथ अवैध रूप से घेर कर रखे गए सरकारी जमीनों की घेराबंदी को भी ध्वस्त किया गया. जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जे सी बी  की मदद से घरों को ध्वस्त कर दिया इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी घर मालिक ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया. घर तोड़े जाने के समय वहां उपस्थित एक घर मालिक विशाल कुमार ने बताया कि उसे मकान खाली करने का किसी तरह का नोटिस प्रशासन की ओर से नहीं दिया गया था.  जिसके कारण अचानक हुई इस कारवाई से उसके सर से छत छीन गयी है . कई लोगों ने इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों से ऊँचे दर पर जमीन की खरीद की थी जिसके बाद कई लोगों ने मकान बना लिया है जिनमे से कुछ प्रशासन की कारवाई में टूट गए हैं और कुछ कारवाई की जद में हैं.  कारवाई के दौरान मौके पर उपस्थित  अंचल कार्यालय के सीआई हिम्मतलाल महतो ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त के आदेश पर की गई है.  उक्त जमीन अनाबाद बिहार सरकार की है जिसका प्लॉट नंबर 564 और खाता नंबर 1340 है.  उन्होंने बताया कि पूर्व में अंचल कार्यालय से सभी को जमीन खाली करने का नोटिस भेजा गया था . जिसमे से कई लोगों ने नोटिस नहीं लिया था जिसके बाद नोटिस को उनके घरों पर चिपका कर तमिल करवाया गया था. जिसपर अब कारवाई की गयी है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी