स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा , बजरंगबली का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ ,जनता ने जुमलेबाजी की सरकार को आइना दिखाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ ही झारखण्ड में भी नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कर्नाटक की जनता ने अहंकारी और जुमले बाजी की सरकार को आईना दिखा दिया है, यह समय परिवर्तन का हैं, अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, देश की जनता और बजरंगबली जी का आशीर्वाद हम पर हैं यह स्पष्ट हो गया हैं . कर्नाटक की जनता ने नौटंकी और नफरत के गाल पर तमाचा मारा है, बजरंगबली ने भी भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की लंका में आग लगा दी है, यह चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देगी, राहुल गाँधी , प्रियंका गाँधी , सोनिया गाँधी और मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी के साथ झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व में  पार्टी ने  ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी