चाकुलिया निवासी का शव बंगाल के जंगलों से बरामद, दो दिनों से था गायब हाथी के हमले की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत स्थित मौराबांधी गांव निवासी तीमीर सबर (45) का शव पश्चिम बंगाल के गिधनी रेंज के गोदराशोल जंगल में सोमवार की सुबह बरामद हुई है. आशंका जताई जा रही है की  जंगल में किसी जंगली हाथी ने उसे पटक कर मार डाला है. जामबनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के मुताबिक तिमिर सबर दो दिन पूर्व जंगल में लकड़ी लाने गया था. तब से वह वापस नहीं लौटा था. सोमवार की सुबह उसकी शव मौराबांधी से बंगाल के गोदराशोल जाने वाली सड़क के किनारे स्थित जंगल के बीच पायी गयी. सरडीहा की मुखिया दानगी सोरेन ने बताया कि तीमीर सबर की शव को जामबनी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम भेज दिया है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी