चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत स्थित मौराबांधी गांव निवासी तीमीर सबर (45) का शव पश्चिम बंगाल के गिधनी रेंज के गोदराशोल जंगल में सोमवार की सुबह बरामद हुई है. आशंका जताई जा रही है की जंगल में किसी जंगली हाथी ने उसे पटक कर मार डाला है. जामबनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के मुताबिक तिमिर सबर दो दिन पूर्व जंगल में लकड़ी लाने गया था. तब से वह वापस नहीं लौटा था. सोमवार की सुबह उसकी शव मौराबांधी से बंगाल के गोदराशोल जाने वाली सड़क के किनारे स्थित जंगल के बीच पायी गयी. सरडीहा की मुखिया दानगी सोरेन ने बताया कि तीमीर सबर की शव को जामबनी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम भेज दिया है.










