झारखंड के पूर्व सवास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी चाकुलिया क्षेत्र में दौरा कर विभिन्न गाँव में आयोजित समाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान प्रखंड के कुचियासोली पंचायत के बहादुरपुर गाँव के डॉ षड़ंगी के राजनीतिक सहयोगी उप मुखिया स्वपन महतो के पिताजी और साथी स्वर्गीय राम चंन्द्र महतो का निधन अत्यंत दुखद निधन का समाचार सुनकर बुधवार की देर शाम को पहुंचे. पूर्व सवास्थ्य मंत्री शमशान घाट जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कालापाथर पंचायत के कालापाथर गाँव के स्वर्गीय भोलानाथ पाल के निधन का समाचार सुनकर शौक ग्रस्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया. साथ ही हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर दिनेश सिंह, मिन्हाज अख्तर, कुना महतो, लोखिंद्र कपाट, दीपक महतो, भरत पत्र, सुधीर महतो आदि उपस्थित थे.










