झारखंड राज्य सरकार के पूर्व सवास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली पंचायत के कुशमाटि गाँव में चल रही हरिनाम संकीर्तन धार्मिक अनुष्ठान मे शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना . उन्होंने अपनी भाषा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया. और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. ग्रामीणों ने भी डॉ० षाडंगी का गर्मजोशी से स्वागत किया . पुजारी ने पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया . इसके बाद उन्होंने भगवान राधा कृष्ण के चरणों में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस मौके पर दिनेश सिंह, मिन्हाज अख्तर, कुना महतो, लखीद्र कपाट, दीपक महतो, अमोल माली, भरत पात्र आदि उपस्थित थे.










