दुमका : +2 उच्च विद्यालय जरमुंडी के छात्रों का जैक की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 93.6% के साथ डेविड मुर्मू स्कूल टॉपर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका:- जिले के +2 उच्च विद्यालय जरमुंडी के छात्र डेविड मुर्मू  जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में +2 उच्च विद्यालय जरमुंडी के बने टॉपर,उन्होंने  93.6% के साथ कुल 468 अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय के शिक्षकों ने सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। विद्यालय के शिक्षको ने सभी सफल बच्चों और बच्चियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। डेविड के पिता एक पारा शिक्षक है। जबकि माता गृहणी है। डेविड ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं  विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया। जहां वो अध्यनन करते थे। डेविड  की सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। वही विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि परीक्षा में सफल  हुए तमाम छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी