Paytm मर्चेंट QR कोड़ के सहारे पैसा उडाने वाले गिरिडीह के दो साईबर अपराधियों को 171520 रु नगद के साथ सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांड का मास्टर माइंड को भी पुलिस कर रही है तलाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa :-चाईबासा पुलिस ने पहली बार ऑनलाइन फ्रॉड के जरिये बैंक खाते से पैसा उडाने वाले गिरिडीह जिला के दो शातिर साईबर अपराधियों को धर दबोचने मे सफलता हाशिल कर ली है, इस संबंध मे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको ने बताया कि विगत दिनांक 23/05/2023 को पुलिस अधीक्षक, प० सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुबली तालाब रोड स्थित साईबर कैफे / CSP सेंटर से एक संदिग्ध साइबर अपराधकर्मी अनिकेत कुमार मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, पिता बासुकीनाथ मिश्रा, सा०- तेलोडीह, थाना- राजधनवार, जिला- गिरीडीह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से CSP / साइबर कैफे संचालकों के PAYTM मर्चेंट QR कोड के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर मंगाए गए 171520/- रूपए जिसकी निकासी साइबर कैफे/ CSP संचालकों के एकाउंट से किया गया था, को जप्त किया गया। इस कार्य में संलिप्त इसके एक अन्य सहयोगी छोटू मण्डल, उम्र 25 वर्ष, पिता- सुन्दर मण्डल, सा०-मरगोडीह, थाना- गाण्डेय, जिला- गिरीडीह को गिरीडीह से गिरफ्तार कर लाया गया है। सदर SDPO ने बताया कि साइबर फ्रॉड किए जाने के तरीके के बारे में पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग एक आकर्षक लिक जैसे नौकरी के सुनहरे अवसर, Wark from home से पैसे कमाए। आपके नाम से लक्की ड्रा निकलना आदि Create कर विभिन्न व्यक्तियों को उनके Whatsapp/ facebook / text message पर भेजते हैं। यदि कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर उस लिंक को open कर उसमें अपना विवरणी भरते हैं तो उस लिंक के माध्यम से संबंधित व्यक्ति का Paytm Account हैक कर लेते हैं और उस Paytm Account की राशि साइबर कैफे / CSP सेंटर के Paytm मर्चेंट QR कोड पर ट्रांसफर कर देते हैं और संबंधित साइबर कैफे / CSP सेंटर के संचालक को सेवा शुल्क देकर उनके एकाउंट से रुपये की निकासी कर लेते है। हैक किए गए Paytm Account पर इनके द्वारा Online Loan सेक्शन कराकर उक्त राशि को भी CSP/ साइबर कैफे के Paytm मर्चेंट QR कोड में ट्रासफर कर निकासी कर लेते हैं, और भुक्तभोगी को पता भी नहीं चल पाता है कि उनके नाम पर लोन सेक्शन हो गया है। इस संबंध में सदर थाना में आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इस रैकेट में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के संलिप्तता के बिन्दु पर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता:-

(1) छोटू मण्डल, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- सुंदर मण्डल, पता- मारगोडीह, थाना- गाण्डेय, जिला- गिरीडीह (2) अनिकेत कुमार मिश्रा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बासुकीनाथ मिश्रा, पता- तेलोडीह, थाना- राजधनवार, जिला-

गिरीडीह । आपराधिक इतिहास सरायढेला थाना कांड सं0- 28/23, दिनाक 30/01/23, धारा 379 भा० द०वि० ।

साईबर अपराधियों के पास जब्त नगद रु एवं अन्य सामान

जप्त सामानों का विवरण:-

1) रूपया 171520/-

2) मोबाईल 02 अदद

3) एचटी0एम0 -05 अदद

4) कार्ड रीड – 02 अदद

5) पेनड्राइव- 01 अदद

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-
1. प्रवीण कुमार, पु०नि०- सह थाना प्रभारी, सदर थाना, चाईबासा।

2. पु०अ०नि० दिनेश कुमार मंडल, सदर थाना, चाईबासा। 3. पु०अ०नि० पुनु कुमार यादव, सदर थाना, चाईबासा।

4. स०अ०नि० कैलाश प्रसाद महतो, सदर थाना, चाईबासा। 5. आ0- 259 नरेश प्रसाद सिंह, सदर थाना, चाईबासा । 8. आD-537 पकंज कुमार, सदर थाना, चाईबासा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी