चाकुलिया : अब जंगल से शहर का रुख कर रहे जंगली हाथी भोजन की तलाश में गौशाला और एसएफसी गोदाम पहुंचे , दहशत का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में खाने की तलाश में बीती रात दो जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के पास आ पहुंचे और अनाज खाने के लिए गोदाम के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान जंगली हाथियों की टक्कर से गोदाम का दरवाजा (शटर) क्षतिग्रस्त हो गया है. हाथी दरवाजा तोड़ने में नाकाम रहे इसलिए अनाज भी नहीं खा पाए. जंगली हाथी चारा और पानी के लिए गांव ही नहीं अब बाजार क्षेत्र भी अब जंगली हाथी कभी भी प्रवेश कर जाता है. मिली जानकारी के अनुसार रात में दो जंगली हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में घुसा था. ज्ञात हो कि नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नया बाजार में स्थित कोलकाता पिंजरो पाल सोसाइटी की गौशाला में भी जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. वहीं विगत शाम को गौशाला से हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद खदेड़ा गया. इसके पूर्व जंगली हाथी कई बार बाजार क्षेत्र में प्रवेश कर उत्पात मचा चुका हैं. इस दौरान हाथियों के कारण बाजार क्षेत्र के लोग भी दहशत में हैं.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी